रोज रोज की छेड़छाड़ से परेशान महिला ने मजनू को चप्पल से सिखाया सबक, जमकर की पिटाई

R. S. Mehta
1 Min Read

Company: Swipe Agency
Editor in Chief: Mr. Rakesh Mehta
Address: 19, Padmalya Colony, Indore,
Madhya Pradesh, Pin: 452005, India
Mobile: +919926999065
Email: swipeadmedia@gmail.com

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में राह चलती महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला लसूड़िया क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवक आते जाते रोज़ छेड़ता था। उसी क्रम में जैसे ही युवक ने महिला का रास्ता रोका परेशान महिला ने युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर का है। जहां एक महिला रोज़ अपने काम पर जाने के लिए अपने घर से निकलती थी और रोज इरशाद नाम का बदमाश आते जाते भद्दे भद्दे कमेंट करता और छेड़छाड़ करता था। रोज रोज की हरकतों से महिला बहुत परेशान हो गई और उसने उसकी चप्पल से जमकर पिटाई की। आरोपी की चप्पलों से धुनाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में बदमाश कान पकड़ कर माफ़ी मांगता दिख रहा है। वही परेशान महिला उसे चप्पल से मारती दिखाई दे रही है। इस मामले में थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ करने वाले इरशाद को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

Share This Article