मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं से ठंड बढ़ी, अगले 2 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान

R. S. Mehta
2 Min Read

Company: Swipe Agency
Editor in Chief: Mr. Rakesh Mehta
Address: 19, Padmalya Colony, Indore,
Madhya Pradesh, Pin: 452005, India
Mobile: +919926999065
Email: swipeadmedia@gmail.com

भोपाल : उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। खासकर पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में दिन और रात के तापमान में सोमवार को भारी गिरावट हुई। प्रदेश में सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहां रात का पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह तापमान पचमढ़ी से भी कम है। पचमढ़ी का पारा 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को इंदौर का अधिकतम तापमान भी 5.8 डिग्री लुढ़ककर 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस ही रहा।

प्रदेशभर में तापमान में गिरावट

राजधानी भोपाल के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई और यह 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं ग्वालियर में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जो 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबलपुर में हल्की ठंड

जबलपुर की बात करें तो यहां के तापमान में मामूली गिरावट हुई है। जबलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी और बढ़ेगी ठंड मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश के बजाए पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों के दिन और रात के तापमान में अधिक गिरावट हुई है।

तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट

भोपाल में दिसंबर माह का पहला शीतल दिन रहा। सिस्टम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की आशंका है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में क्लाउड वेब होने की संभावना है।

Share This Article