भिंड में ड्यूटी से लौट रहे वनकर्मी को कैंटर ने मारी टक्कर,मौके पर ही दर्दनाक मौत

R. S. Mehta
1 Min Read

Company: Swipe Agency
Editor in Chief: Mr. Rakesh Mehta
Address: 19, Padmalya Colony, Indore,
Madhya Pradesh, Pin: 452005, India
Mobile: +919926999065
Email: swipeadmedia@gmail.com

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आने वाले फूप थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक वन कर्मी की मौत हो गई ,आपको बता दें कि ग्वालियर – इटावा नेशनल हाईवे 719 पर शुक्रवार को एक कैंटर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वन कर्मी घायल हो गए थे। तत्काल उनको अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टर ने सुशील सिंह कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम सुशील सिंह कुशवाहा है जो बरही स्थित कछुआ केंद्र में ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी खत्म कर के बाइक से भिंड जा रहे थे तभी एक कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सुशील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोग उनको अस्पताल ले गए यहां पर उनकी मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article