छत्तीसगढ़ : खेलते खेलते कुएं में गिरने से 6 साल के जुड़वा भाइयों की मौत

R. S. Mehta
2 Min Read

Company: Swipe Agency
Editor in Chief: Mr. Rakesh Mehta
Address: 19, Padmalya Colony, Indore,
Madhya Pradesh, Pin: 452005, India
Mobile: +919926999065
Email: swipeadmedia@gmail.com

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एख बड़ा हादसा हो गया। जहां घर के बाहर खेल रहे दो जुड़वा भाइयों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। दिल को दहला देने वाली यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र के चर्रा गांव की है। जहां 6 साल के जुड़वा भाई सोमवार सुबह होरीलाल और डोमन लाल अपने घर के पास खेल रहे थे। काफी देर खेलने के बाद बच्चे जब वापस घर नहीं लौटे तो दोपहर करीब साढ़े 3 बजे माता-पिता ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चला। बच्चों के यूं अचानक गुम होने पर गांव में हड़कंप मच गया।

परिवार वाले और गांव वालों ने दोनों मासूम बच्चों को ढूंढना शुरू किया। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को आखिरी बार दोपहर को रंग मंच के करीब देखा था। वे अक्सर इसी जगह पर खेलते थे। यहीं पास में पुराना खंडहर नुमा घर और घर के पास एक कुंआ है। जिसकी गहराई 50 से 70 फीट बताई जा रही है। शक के आधार पर कुछ लोगों को कुएं में उतारा गया तो उनके होश उड़ गए। दोनों बच्चों के शव कुएं में मिले।

देर शाम को बच्चों के शव कुएं से निकाले गए। ग्रामिणों की मानें तो संभवत बॉल खेलते खेलते या दौड़ते दौड़ते वे कुएं में गिर गए। बताया गया कि कुएं में बाउंड्री नहीं है। वह पूरी तरह से समतल और खुला कुंआ है। दोनों बच्चे पहली क्लास में पढ़ते थे। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Share This Article