डॉ. मोहन यादव ने जापान में किया रोड शो, निवेशकों के साथ हुआ ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट’

R. S. Mehta
4 Min Read

Company: Swipe Agency
Editor in Chief: Mr. Rakesh Mehta
Address: 19, Padmalya Colony, Indore,
Madhya Pradesh, Pin: 452005, India
Mobile: +919926999065
Email: swipeadmedia@gmail.com

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रण देने जापान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय दूतावास में ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस सेशन में उन्होंने कहा कि जापान का प्राचीन काल से आधुनिक काल तक बहुत समृद्ध इतिहास रहा। जापान की उद्यमशीलता को नमन करता हूं जिसकी बदौलत आज जापान की विश्व के सामने अलग पहचान है।

जापान गौतम बुद्ध की हजारों साल पुरानी परंपरा के साथ भारत से जुड़ा हुआ है। जो आज विशिष्ट जीवन शैली और औद्योगिक शैली के साथ आर्थिक शक्ति से संपन्न पाने वाला देश है।

मध्य प्रदेश से जापान को 92.8 मिलियन डॉलर के उत्पाद का निर्यात

अपने संबोधन में सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ भी जापान के व्यावसायिक दृष्टि से मजबूत संबंध है। मध्यप्रदेश से आज जापान को एल्युमिनियम, कार्बनिक रसायन, बॉयलर, मशीनरी, फार्मास्युटिकल उत्पाद समेत कई वस्तुओं का निर्यात किया जा रहा है।

2023-24 में मध्य प्रदेश से जापान को 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश में जापान के मैन्युफैक्चरर से जुड़े कई उद्योग संचालित हो रहे हैं ।

तेजी से बढ़ी मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक दशक में तीन गुना बढ़ी है जिसे पांच साल में दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। पूंजीगत समेत सरकारी व्यय 19 प्रतिशत तक बढ़ा है जो राज्य की उन्नति का द्योतक है। समग्र रूप से करीब 65 हजार करोड़ का निर्यात किया है।

नई निवेश नीति से वैश्विक निवेशक आकर्षित

उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों के निवेशकों की मध्यप्रदेश के प्रति रुचि बढ़ी है। हमारी सरकार एनर्जी सेक्टर, माइनिंग, एजुकेशन, MSME समेत कई सेक्टर के लिए नई पॉलिसी बना रही है जिससे निवेश के लिए अनुकूल माहौल बना। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि नीति से अलग भी अगर निवेशक कोई बदलाव और सुविधा चाहेंगे तो सरकार खुले मन से उन्हें मदद करेगी।

इन सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लॉजिस्टिक, गारमेंट, खाद्य प्रसंस्करण, ईवी, आईटी के क्षेत्र में हमारी पॉलिसी बड़े निवेशकों को आकर्षित कर रही है। मध्यप्रदेश की अच्छी नीति और नीयत के बलबूते सभी तरफ से व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।

स्किल डेवलपमेंट में बड़ी संभावना

उन्होंने कहा कि हमारा फोकस स्किल डेवलपमेंट पर है। प्रदेश में बड़ी संख्या में आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं जहां पर बौद्धिक क्षमता के युवा उपलब्ध हैं। जापान और मध्यप्रदेश मिलकर इन युवाओं को तकनीकी और कौशल ज्ञान प्रदान कर सकते हैं। खासतौर पर इंजीनियरिंग, मेडिकल हेल्थ समेत कई क्षेत्रों में युवाओं को मौका मिल सकता है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने वाले हैं। 24-25 फरवरी को इन सभी क्षेत्रों में निवेश की जानकारी देने के लिए सेमिनार होंगे, जहां निवेश की संभावना पर चर्चा होगी।

इससे पहले मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी राघवेन्द्र सिंह और डॉ राजेश राजौरा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मध्यप्रदेश की आर्थिक उन्नति के साथ प्रदेश में निवेश की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Share This Article