सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति की मौत

R. S. Mehta
2 Min Read

Company: Swipe Agency
Editor in Chief: Mr. Rakesh Mehta
Address: 19, Padmalya Colony, Indore,
Madhya Pradesh, Pin: 452005, India
Mobile: +919926999065
Email: swipeadmedia@gmail.com

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां बाइक पर सवार पति-पत्नी सहित 8 वर्षीय मासूम बच्चे को एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला अंजू शाह की मौत हो गई थी। वहीं घायल पुत्र एवं पति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पति रामबली शाह की भी मौत हो गई। यह घटना बुधवार की है। घटना सरई थाना के पुरानी देवसर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबली अपनी ससुराल कसर से अपने घर वापस जा रहा था।

तभी पुरानी देवसर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा बाइक से टकरा गई। जहां बाइक पर सवार रामबली शाह की पत्नी अंजू शाह की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि एक मासूम 8 साल का बच्चा व रामबली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में स्थानीय एवं पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान रामबली की भी मौत हो गई। वहीं 8 साल का मासूम गंभीर घायल है जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article