जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की छत गिरने से कई मजदूर दबे, 3 की मौत

R. S. Mehta
2 Min Read

Company: Swipe Agency
Editor in Chief: Mr. Rakesh Mehta
Address: 19, Padmalya Colony, Indore,
Madhya Pradesh, Pin: 452005, India
Mobile: +919926999065
Email: swipeadmedia@gmail.com

पन्ना : पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां निर्माणाधीन छत का सैकेंड यूनिट (भाड़ा) की छत गिर गई। मलबे में कई मजदूरों के दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से ज्यादा मजदूरों के घायल होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिमरिया थाना क्षेत्र में कई एकड़ क्षेत्र में फैली जे के सीमेंट फैक्ट्री के परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह दस बजे के आसपास एक बड़ी इमारत के निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग, स्लैब और अन्य निर्माण सामग्री अचानक गिर गयी। इस वजह से अनेक मजदूर दब गए। तत्काल ही राहत एवं बचाव कार्य फैक्ट्री परिसर में मौजूद लोगों ने शुरू किया। सूत्रों ने कहा कि मृत और घायल श्रमिकों के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। इस संबंध में पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो पन्ना सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भोपाल से दूरभाष पर चर्चा की और घटना के संबंध में पूर्ण जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Share This Article